स्कूल की चहारदीवारी बनवाने की मांग

बच्चों को होती है परेशानी 14बीएचयू-1-टूट चुकी बाउंडरी को दिखाते शिक्षक.भदानीनगर. पतरातू प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चोरधरा की चहारदीवारी कई जगह टूट गयी है. चहारदीवारी क्षतिग्रस्त होने के कारण कई बार स्कूल में बरतन की चोरी हो चुकी है. तडि़त चालक भी चोरी हो चुकी है. स्कूल के आंगन का फर्श क्षतिग्रस्त है. बरसात […]

बच्चों को होती है परेशानी 14बीएचयू-1-टूट चुकी बाउंडरी को दिखाते शिक्षक.भदानीनगर. पतरातू प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चोरधरा की चहारदीवारी कई जगह टूट गयी है. चहारदीवारी क्षतिग्रस्त होने के कारण कई बार स्कूल में बरतन की चोरी हो चुकी है. तडि़त चालक भी चोरी हो चुकी है. स्कूल के आंगन का फर्श क्षतिग्रस्त है. बरसात के दिन में फर्श में काई जम जाने के कारण बच्चे गिर कर चोटिल होते रहते हैं. ऊंची बाउंडरी नहीं होने के कारण बच्चे दीवार तड़प कर बाहर निकल जाते हैं. ऐसे में दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है. मवेशी भी स्कूल के भीतर घुस आते हैं. प्रधानाध्यापक बासदेव मुंडा व प्रबंधन समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि चहारदीवारी के बाबत अधिकारियों का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया है, लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है. शिक्षकों ने पंचायत के मुखिया राजेंद्र सिंह दारा व पंसस अखिलेश टोप्पो से चहारदीवारी निर्माण की दिशा में प्रयास करने की मांग की है. शिक्षकों ने स्कूल में बड़ा गेट लगाने की भी मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >