लीड के साथ) .मानदेय का भुगतान शीघ्र करें

फोटो फाइल : 14 चितरपुर ए धरना में बैठे संघ के लोगगोला.गोला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के संयोजिका, रसोइया संघ एवं प्रबंध समिति के अध्यक्षों ने प्रखंड मुख्यालय में धरना -प्रदर्शन किया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कई वर्षों से विभिन्न विद्यालयों में वे लोग कार्य करते आ रहे हंै. लेकिन कार्य के […]

फोटो फाइल : 14 चितरपुर ए धरना में बैठे संघ के लोगगोला.गोला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के संयोजिका, रसोइया संघ एवं प्रबंध समिति के अध्यक्षों ने प्रखंड मुख्यालय में धरना -प्रदर्शन किया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कई वर्षों से विभिन्न विद्यालयों में वे लोग कार्य करते आ रहे हंै. लेकिन कार्य के बदले उन्हें केवल तिरस्कार मिलता है. रसोइया मेहनत करके विद्यालय में खाना बनाती है और बच्चों को खिलाती हंै. अब तक सरकार द्वारा इनका बीमा नहीं किया गया है. सुधीर दास बाबाजी ने कहा कि विद्यालय में कार्यरत लोगों को सरकार शीघ्र मानदेय का भुगतान करे. विद्यालय में सफाई कर्मी व रात्रि प्रहरी को भी नियुक्त किया जाये. इससे पूर्व, संघ द्वारा डीवीसी चौक से प्रखंड मुख्यालय तक जुलूस निकाला गया. प्रदर्शन के अंत में बीडीओ को 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर पुष्पा देवी, सुनीता देवी, कबूतरी देवी, रिंकी देवी, रीता देवी, गीता देवी, कैलाश महतो, अनिल महतो, चतुर कुमार, राम प्रसाद करमाली, आनंद महतो, बलराम महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >