..धरना को सफल बनाने का निर्णय

फोटो 13गिद्दी6-उपस्थित संघ के लोगठेकेदार संघ की बैठकगिद्दी(हजारीबाग). झारखंड लोकल ठेकेदार संघ की अरगडा क्षेत्रीय बैठक सोमवार को गिद्दी में हुई. बैठक में संघ के अध्यक्ष बिजुन सिंह ने कहा कि कायाकल्प योजना के तहत करोड़ों रुपये के प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है. प्रबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि क्षेत्र के ठेकेदारों को […]

फोटो 13गिद्दी6-उपस्थित संघ के लोगठेकेदार संघ की बैठकगिद्दी(हजारीबाग). झारखंड लोकल ठेकेदार संघ की अरगडा क्षेत्रीय बैठक सोमवार को गिद्दी में हुई. बैठक में संघ के अध्यक्ष बिजुन सिंह ने कहा कि कायाकल्प योजना के तहत करोड़ों रुपये के प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है. प्रबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि क्षेत्र के ठेकेदारों को बेरोजगार बनाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने प्रबंधन से इ-टे्रंडरिंग की सीमा को दो से बढ़ा कर पांच लाख रुपये करने की मांग की गयी. इससे संबंधित कई बातों पर चर्चा की गयी और स्थानीय ठेकेदारों को बेरोजगार नहीं बनाने की मांग की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर झारखंड लोकल ठेकेदार संघ अरगडा व कोल फिल्ड ठेकेदार संघ बरका-सयाल क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में 24 जुलाई को सीसीएल दरभंगा हाउस रांची के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया जायेगा. इसे सफल बनाने तथा व्यापक ठेकेदारों की भागीदारी सुनिश्चित की गयी. बैठक में चेतावनी दी गयी कि हमारी मांगों पर प्रबंधन अविलंब विचार नहीं करेगा, तो इसे लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. बैठक में सचिव त्रिवेणी प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह, देवकांत सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, राजबल्लभ सिंह, सीताराम ठाकुर, जयप्रकाश सिंह, राकेश सिंह, धनेश्वर महतो, चुनमुन सिंह, हुकुमनाथ महतो, जगदीश महतो, एसएन सिंह, राधेश्याम सिंह, संजय सिन्हा, रामानंद सिंह, मुक्तेश्वरनाथ राय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >