भुरकुंडा. भुरकुंडा स्थित पार्टी कार्यालय में सीपीएम पतरातू लोकल कमेटी की बैठक राजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. मौके पर दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी गयी. बासुदेव साव ने रिपोर्ट प्रस्तुत की. रिपोर्ट के आधार पर जिला सचिव आरपी सिंह चंदेल, सुशील कुमार सिंह सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे. बैठक में 21 अगस्त को पतरातू प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने, 25 अगस्त को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन हजारीबाग में आयोजित करने, विशेष कोष संग्रह करने, खाद्य सुरक्षा कार्ड बनाने में बरती गयी अनियमितता पर रोक लगाने व दो सितंबर को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि हजारीबाग में आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात उपस्थित रहेंगी. बैठक में कमला प्रसाद सिंह, मधेश्वर भगत, हरि राम, प्रमोद साव, अनिरुद्ध सिंह, अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
सीपीएम का प्रदर्शन 21 अगस्त को
भुरकुंडा. भुरकुंडा स्थित पार्टी कार्यालय में सीपीएम पतरातू लोकल कमेटी की बैठक राजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. मौके पर दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी गयी. बासुदेव साव ने रिपोर्ट प्रस्तुत की. रिपोर्ट के आधार पर जिला सचिव आरपी सिंह चंदेल, सुशील कुमार सिंह सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे. बैठक में 21 […]
