भाकपा में शामिल करने का आह्वान

फोटो फाइल संख्या 12 कुजू डी : संबोधित करते वक्ता मांडू.भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, अंचल कमेटी की बैठक रविवार को मांडूडीह स्थित केदार दास भवन में हुई. इसकी अध्यक्षता दशरथ प्रसाद मेहता ने की. बैठक में ट्रेड यूनियन के नरेश प्रसाद ने कहा कि मांडू अंचल में सबसे पुराना संगठन हमारी पार्टी का है. परंतु हमारी […]

फोटो फाइल संख्या 12 कुजू डी : संबोधित करते वक्ता मांडू.भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, अंचल कमेटी की बैठक रविवार को मांडूडीह स्थित केदार दास भवन में हुई. इसकी अध्यक्षता दशरथ प्रसाद मेहता ने की. बैठक में ट्रेड यूनियन के नरेश प्रसाद ने कहा कि मांडू अंचल में सबसे पुराना संगठन हमारी पार्टी का है. परंतु हमारी कमजोरी के कारण अन्य राजनीतिक पार्टी आम जनता को गुमराह कर रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए नवयुवकों को पार्टी में शामिल करने की बात कही. जिला मंत्री साबिर अंसारी ने जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन करने की बात कही. रतवे मुखिया तुलेश्वर प्रसाद, ईश्वर महतो, सुजीत कुमार व कैलाश प्रसाद ने भी अपने विचार रखे. इससे पूर्व, दिवंगत साथी मलखा राम के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. मौके पर विनय झा, संतोष कुमार, लोचन साव, जलेश्वर साहू, नरेशचंद्र पांडेय, जगदीश साहू, मो कासिम, रामेश्वर महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >