रामगढ़. प्रभात खबर का प्रतिभा सम्मान समारोह 12 जुलाई रविवार को आयोजित किया जायेगा. समारोह बिजुलिया स्थित रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में आयोजित की गयी है. समारोह दिन के 10 बजे से प्रारंभ होगा. समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ के उपायुक्त ए दोड्डे, एसपी डा एम तमिल वाणन, एसडीओ केके राजहंस तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार सिंह मौजूद रहेंगे. समारोह मे विभिन्नि बोर्ड की आयोजित 10वीं व 12वीं की परीक्षा में अपने स्कूल व महाविद्यालय के टॉपरों समेत स्नातक व अन्य परीक्षा के टॉपर, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को प्रभात खबर की ओर से सम्मानित किया जायेगा. छात्र-छात्राओं का निबंधन सुबह नौ बजे से प्रारंभ कर दिया जायेगा. इस संबंध में प्रभात खबर में जिला के टॉपरों की सूची प्रकाशित की गयी थी. उस सूची में जिनका नाम छूट गया हो. वैसे छात्र-छात्रा सीधे प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग ले सकते हैं. उन्हें भी सम्मानित किया जायेगा.
प्रभात खबर का प्रतिभा सम्मान समारोह आज
रामगढ़. प्रभात खबर का प्रतिभा सम्मान समारोह 12 जुलाई रविवार को आयोजित किया जायेगा. समारोह बिजुलिया स्थित रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में आयोजित की गयी है. समारोह दिन के 10 बजे से प्रारंभ होगा. समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ […]
