बरलंगा मवि में हुई ग्रामसभा

सोनडीमरा. गोला प्रखंड क्षेत्र के बरलंगा मध्य विद्यालय में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सूची से वंचित लोगों का नाम जोड़ने को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान सभा में 150 लोग सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर बीएलओ रंजीत कुमार को आवेदन दिया. बताया जाता है कि इस गांव में मात्र नौ […]

सोनडीमरा. गोला प्रखंड क्षेत्र के बरलंगा मध्य विद्यालय में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सूची से वंचित लोगों का नाम जोड़ने को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान सभा में 150 लोग सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर बीएलओ रंजीत कुमार को आवेदन दिया. बताया जाता है कि इस गांव में मात्र नौ लोगों का नाम खाद्य सुरक्षा सूची में है. मौके पर त्रिलोचन प्रजापति, ओमप्रकाश गुप्ता, मनोहर सिंह, भुनेश्वर सिंह, श्याम किशोर, महेंद्र बेदिया, जीतू गोराय, दिनेश प्रसाद सहित कई शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >