अपराधियों ने 150 लीटर डीजल व मोबाइल लूटे

11 कुजू डी: इसी पोकलेन मशीन से निकाला गया डीजल कुजू. ओपी क्षेत्र के आम्रपाली होटल मुरपा के समीप खड़ी पोकलेन मशीन से शुक्रवार की रात अपराधियों ने 150 लीटर डीजल और चालक व उपचालक के मोबाइल लूट लिये. इस संबंध में भुक्तभोगी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. जानकारी के अनुसार क्लासिक इंजीकॉम प्राइवेट […]

11 कुजू डी: इसी पोकलेन मशीन से निकाला गया डीजल कुजू. ओपी क्षेत्र के आम्रपाली होटल मुरपा के समीप खड़ी पोकलेन मशीन से शुक्रवार की रात अपराधियों ने 150 लीटर डीजल और चालक व उपचालक के मोबाइल लूट लिये. इस संबंध में भुक्तभोगी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. जानकारी के अनुसार क्लासिक इंजीकॉम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा नया मोड़ से घाटो मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है. जिसके लिए कंपनी द्वारा पोकलेन मशीन लगायी गयी है. कार्य समाप्ति के बाद कंपनी के कर्मियों द्वारा पोकलेन मशीन को मुरपा आम्रपाली होटल के समीप खड़ी की गयी थी. रात करीब डेढ़ बजे अज्ञात अपराधियों ने चालक सत्य नारायण भगत व उप चालक बहादुर तूरी व प्रहरी राजू हेंब्रोम को कब्जे में लेते हुए उनकी मोबाइल लूट ली. इसके बाद अपराधियों ने पोकलेन मशीन से करीब 150 सौ लीटर डीजल निकाल कर अपने साथ ले गये. इस घटना से कंपनी के कर्मियों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >