पतरातू. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ सीआरसी सोलिया की मासिक बैठक उमवि उचरिंगा में हुई. अध्यक्षता मो सलीम व संचालन राजीव कुमार अम्बष्ठ ने किया. बैठक में प्रखंड कमेटी द्वारा 12 जुलाई को महात्मा गांधी उवि भुरकुंडा में आहूत प्रखंड चुनाव में शत-प्रतिशत उपस्थित होने का निर्णय लिया गया. साथ ही सभी पारा शिक्षक-शिक्षिकाओं से चुनाव में भागीदारी करने की अपील की गयी. संघ की अगली बैठक एक अगस्त को करने का निर्णय लिया गया. मौके पर नरेश भुईयां, अनिता उरांव, राजेश कुमार, अशोक कुमार, अर्जुन महतो, सुरेश करमाली, विजय कुमार, विनोद मुंडा, रिजवान अंसारी, अर्चना कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रखंड चुनाव में उपस्थित होने का निर्णय
पतरातू. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ सीआरसी सोलिया की मासिक बैठक उमवि उचरिंगा में हुई. अध्यक्षता मो सलीम व संचालन राजीव कुमार अम्बष्ठ ने किया. बैठक में प्रखंड कमेटी द्वारा 12 जुलाई को महात्मा गांधी उवि भुरकुंडा में आहूत प्रखंड चुनाव में शत-प्रतिशत उपस्थित होने का निर्णय लिया गया. साथ ही सभी पारा शिक्षक-शिक्षिकाओं से […]
