बारिश से कई घर गिरे, तंबू बना सहारा

8 चितरपुर एल. गिरा हुआ घर को दिखाता पीडि़त.मगनपुर. गोला प्रखंड क्षेत्र के मगनपुर पंचायत के महलीडीह में बारिश के कारण कई घर गिर गये है. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार महलीडीह के तीजन करमाली का खपरैल मकान गिर गया है. जिस कारण वह आंगन में तिरपाल लगा कर […]

8 चितरपुर एल. गिरा हुआ घर को दिखाता पीडि़त.मगनपुर. गोला प्रखंड क्षेत्र के मगनपुर पंचायत के महलीडीह में बारिश के कारण कई घर गिर गये है. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार महलीडीह के तीजन करमाली का खपरैल मकान गिर गया है. जिस कारण वह आंगन में तिरपाल लगा कर अपने परिजनों के साथ रह रहा है. इसके अलावा बिरसा करमाली, अर्जुन करमाली का भी मिट्टी का मकान गिर गया है. मकान गिरने से यह लोग दूसरे जगह आश्रय लिए हुए है. पीडि़तों ने अंचल कार्यालय से सहयोग करने व इंदिरा आवास देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >