8गिद्दी1-अलमीरा प्रदान करते रोटरी के सदस्य.गिद्दी(हजारीबाग). रोटरी क्लब ने बुधवार को राजकीय बालिका मध्य विद्यालय गिद्दी को शिक्षा मिशन के तहत एक अलमीरा दिया है. मौके पर रोटरी क्लब भुरकुंडा के अध्यक्ष सुषमा शर्मा ने कहा कि रोटरी के सदस्य पूरे देश के निरक्षरों को साक्षर करने का संकल्प लिया है. इसके तहत कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मिशन के तहत ही विद्यालय में पुस्कालय के लिए यह अलमीरा दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति स्कूली बच्चों को किसी तरह की परेशानी होगी, तो रोटरी इसे दूर करने का भरपूर कोशिश करेगा. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ईश्वर राम रजक ने कहा कि रोटरी शुरू से ही विद्यालय के विकास कार्य में बढ़-चढ़ कर काम कर रही है. यह सराहनीय है. रोटरी के परमजीत सिंह धामी, श्रीकांत गुप्ता, प्रवीण शर्मा आदि ने भी अपनी-अपनी बातें रखीं. इस अवसर पर रोटरी भुरकुंडा के अजय गोयल, आरसीसी गिद्दी के अशोक लाल, प्रवीण सिंह, अशोक शर्मा, गौरी सिन्हा, उदयशंकर, सोलेन मोदी, बैजनाथ कोयरी, संतोष कुमार, संजय राम, विद्यालय की शिक्षिका निरुपमा कुमारी आदि उपस्थित थे.
रोटरी क्लब ने विद्यालय को दिया अलमीरा
8गिद्दी1-अलमीरा प्रदान करते रोटरी के सदस्य.गिद्दी(हजारीबाग). रोटरी क्लब ने बुधवार को राजकीय बालिका मध्य विद्यालय गिद्दी को शिक्षा मिशन के तहत एक अलमीरा दिया है. मौके पर रोटरी क्लब भुरकुंडा के अध्यक्ष सुषमा शर्मा ने कहा कि रोटरी के सदस्य पूरे देश के निरक्षरों को साक्षर करने का संकल्प लिया है. इसके तहत कई कार्यक्रम […]
