चटाक: हाथियों ने फसलों को रौंदा

8 चितरपुर ए- फसलों को देखती मुखिया व अन्य.दुलमी. दुलमी प्रखंड के चटाक गांव में बीती रात हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने गांव के प्रेमनाथ ओहदार, जनार्दन मानकी, सेवा महतो, राजू महतो, हरि महतो, मुखलाल महतो सहित कई किसानों के खेतों में लगे मकई, शकरकंद, धान, बादाम सहित कई फसलों […]

8 चितरपुर ए- फसलों को देखती मुखिया व अन्य.दुलमी. दुलमी प्रखंड के चटाक गांव में बीती रात हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने गांव के प्रेमनाथ ओहदार, जनार्दन मानकी, सेवा महतो, राजू महतो, हरि महतो, मुखलाल महतो सहित कई किसानों के खेतों में लगे मकई, शकरकंद, धान, बादाम सहित कई फसलों को रौंद कर नष्ट कर दिया. उधर, हाथियों के गांव में आने के बाद लोगों में दहशत है. किसानों द्वारा फसलों रौंदने की सूचना मिलने पर पंचायत की मुखिया कमला देवी ने खेतों का निरीक्षण कर विभाग से किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इसके अलावा ग्रामीणों ने विभाग से सर्च लाइट, पटाखा सहित कई हाथी भगाओ उपकरण देने की मांग की. मौके पर प्रदीप सिंह, मादो ओहदार, हरि महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >