10 बिंदुओं पर की गयी चर्चा

गिद्दी(हजारीबाग). राजकीय मध्य विद्यालय रैलीगढ़ा में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनोद प्रसाद ने की. बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, कक्षा से कुरसी हटाने, 15 दिन पर छात्रों का टेस्ट लेने व बाहर के शिक्षकों से जांच कराने, डिजिटल इंडिया के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता कराने, बेहतर शिक्षा […]

गिद्दी(हजारीबाग). राजकीय मध्य विद्यालय रैलीगढ़ा में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनोद प्रसाद ने की. बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, कक्षा से कुरसी हटाने, 15 दिन पर छात्रों का टेस्ट लेने व बाहर के शिक्षकों से जांच कराने, डिजिटल इंडिया के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता कराने, बेहतर शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को सम्मानित करने समेत 10 बिंदुओं पर चर्चा करते हुए इसे धरातल पर लागू करने का निर्णय लिया गया. बैठक में दो-तीन बिंदुओं पर शिक्षकों ने आपत्ति जतायी है. प्रबंधन समिति अध्यक्ष विनोद प्रसाद का कहना है कि जो फैसला लिया गया है, उसे हर हाल में लागू किया जायेगा. विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए ही हमलोगों ने यह फैसला लिया है. बैठक में मुखिया माधुरी देवी, पंसस नीलू सिंह, उपमुखिया अरविंद कुमार, ग्राशिस अध्यक्ष प्रदीप रजक, ऋषि दास, रोहित ठाकुर, शीला सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोहर प्रसाद, शिक्षक एजाज अहमद, सुचिंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण साहू, सुरेश प्रजापति, सुनंदा राइरकर, राजीव रंजन, निर्मला कुमारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >