घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करें: एसीएमओ

चिकित्सक, एएनएम व साहिया की संयुक्त बैठक 8आर-ए-बैठक में एएनएम व सहिया.रामगढ़. सदर अस्पताल सभागार में बुधवार को परिवार नियोजन पखवाड़ा की सफलता को लेकर सदर अस्पताल के चिकित्सक, एएनएम व साहिया की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में एसीएमओ डॉ ए एक्का, डॉ राजीव राजन, डीपीएम नीरज कुमार मौजूद थे. मौके पर एसीएमओ डॉ एक्का […]

चिकित्सक, एएनएम व साहिया की संयुक्त बैठक 8आर-ए-बैठक में एएनएम व सहिया.रामगढ़. सदर अस्पताल सभागार में बुधवार को परिवार नियोजन पखवाड़ा की सफलता को लेकर सदर अस्पताल के चिकित्सक, एएनएम व साहिया की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में एसीएमओ डॉ ए एक्का, डॉ राजीव राजन, डीपीएम नीरज कुमार मौजूद थे. मौके पर एसीएमओ डॉ एक्का ने कहा कि परिवार नियोजन पखवाड़ा को देखते हुए इसकी सफलता के लिए प्रचार-प्रसार शुरू किया जाना चाहिए. कहा कि सभी साहिया अपने लाभुक क्षेत्र के एक-एक घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करें. मौके पर बीपीएम रश्मि सोनी मुंडा, राथो साहू, रेणु कुमारी, रेणु चौधरी, नीलम कुमारी, प्रमीला कुमारी, सुशीला, सुनीता, लक्ष्मी सहित काफी संख्या मे बीटीटी व साहिया मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >