रंगदारी मांगे जाने के आरोप की छानबीन करने तोपा पहुंचे डीएसपी फोटो फाइल संख्या 7 कुजू जी: डीपो में पूछताछ करते डीएसपी कुजू. कुजू ओपी में डीएस ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाईजर द्वारा रंगदारी मांगे जाने के आरोप पर दर्ज मामले की छानबीन करने के लिए मंगलवार को रामगढ़ डीएसपी दीपक कुमार तोपा पहुंचे. उन्होंने तोपा कोलियरी के कोल डीपू में जाकर वहां ड्यूटी करने वाले सीसीएल के लोडिंग मुंशी व ट्रांसपोर्ट कंपनी के मुंशी से पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में कोलियरी के अन्य कर्मियों से भी रंगदारी मांगे जाने की सत्यता की छानबीन की. बाद में डीएसपी तोपा पीओ कार्यालय गये. जहां पीओ एके सिंह से डीएस कंपनी व डटमावासी शंकर प्रसाद के बीच उत्पन्न विवाद की जानकारी ली. ज्ञात हो कि तोपा लोकल सेल में ट्रकों की लोडिंग के लिए डीएस ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा चलाये जा रहे पेलोडर के साथ डटमा निवासी शंकर प्रसाद ने भी सेल में पेलोडर लगाने की मांग की थी. इसे लेकर शंकर प्रसाद द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक आंदोलन भी किया गया था. इसी मुद्दे को लेकर डीएस ट्रांसपोर्ट कंपनी व शंकर प्रसाद के बीच तकरार हुई थी. जिसके बाद डीएस ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाइजर सुशील कुमार शुक्ला ने डटमा निवासी शंकर प्रसाद सहित चार अन्य लोगों के विरुद्ध कुजू ओपी में मामला दर्ज कराया था. जिसमें ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से सेल में पेलोडर चलाने के लिये दबाव डाले जाने तथा रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाया गया था. मौके पर कुजू ओपी प्रभारी बालकृष्ण भगत, सअनि अब्दुल्लाह खान, खान प्रबंधक एसके दत्ता आदि मौजूद थे.
पीओ व कोयला कर्मियों से की पूछताछ
रंगदारी मांगे जाने के आरोप की छानबीन करने तोपा पहुंचे डीएसपी फोटो फाइल संख्या 7 कुजू जी: डीपो में पूछताछ करते डीएसपी कुजू. कुजू ओपी में डीएस ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाईजर द्वारा रंगदारी मांगे जाने के आरोप पर दर्ज मामले की छानबीन करने के लिए मंगलवार को रामगढ़ डीएसपी दीपक कुमार तोपा पहुंचे. उन्होंने तोपा […]
