रामगढ़ चेंबर का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिला

रामगढ़. रामगढ़ शहर से गुजरने वाली एनएच 23 पर भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन को लेकर मंगलवार को रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधि मंडल रामगढ़ के उपायुक्त ए दोड्डे से मिला. विगत कुछ दिनों से उक्त उच्च पथ पर रामगढ़ शहर से होकर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिया […]

रामगढ़. रामगढ़ शहर से गुजरने वाली एनएच 23 पर भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन को लेकर मंगलवार को रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधि मंडल रामगढ़ के उपायुक्त ए दोड्डे से मिला. विगत कुछ दिनों से उक्त उच्च पथ पर रामगढ़ शहर से होकर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिया गया है. चेंबर के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से मांग किया कि भारी मालवाहक वाहनों को रात नौ बजे से सुबह नौ बजे तक आने व माल उतारने की अनुमति दी जाये. ऐसा नहीं होने पर व्यपारियों को माल ढुलाई का खर्च बढ़ेगा. जो आम लोगों पर ही पड़ेगा. उपायुक्त ने इस मामले में विचार-विमर्श कर कार्रवाई का आश्वासन दिया. रामगढ़ चेंबर अध्यक्ष मनजी सिंह के नेतृत्व में गये प्रतिनिधि मंडल में चेंबर सचिव अरुण कुमार राय, नंदकिशोर गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद, मनोज मंडल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >