गिद्दी(हजारीबाग). चुंबानाला जलछाजन समिति के बैनर तले मंगलवार को मंझलाचुंबा गांव में एक समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुखिया हीरालाल सिंह ने विभिन्न महिला समितियों के 70 महिला सदस्यों के बीच 280 मुर्गी के बच्चे (चूजे) का वितरण किया. जलछाजन समिति के अध्यक्ष श्यामनंदन साव व सचिव प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है. सपोर्ट संस्था की गीता देवी ने कहा कि प्रायोजक नवार्ड व सपोर्ट संस्था के सहयोग से समिति चुंबा क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है. समिति की जितनी भी सराहना की जाये, वह कम है. इस मौके पर वार्ड सदस्य जीरवा देवी, समिति के सदस्य रंजीत साव, शंकर महतो, मदन, बेबी देवी, सपोर्ट संस्था के मनोज महतो, रविंद्र गंझू, दिलीप हांसदा, जयंती देवी, ममता देवी, सरिता देवी, लक्ष्मी, शहनाज, किरण, दुर्गा, शांति, भारतीय सहित विभिन्न महिला मंडल की दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं.
70 महिलाओं के बीच चूजे वितरित किये गये
गिद्दी(हजारीबाग). चुंबानाला जलछाजन समिति के बैनर तले मंगलवार को मंझलाचुंबा गांव में एक समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुखिया हीरालाल सिंह ने विभिन्न महिला समितियों के 70 महिला सदस्यों के बीच 280 मुर्गी के बच्चे (चूजे) का वितरण किया. जलछाजन समिति के अध्यक्ष श्यामनंदन साव व सचिव प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि […]
