जिले की सभी पंचायतों में 12 जुलाई को लगेगा शिविर शिविर में लिया जायेगा बीपीएल का आवेदन रामगढ़. जिले भर के सभी प्रखंडों की सभी पंचायतों में 12 जुलाई को शिविर लगा कर बीपीएल की अर्हता पूरी करनेवाले लोगों का आवेदन लिया जायेगा. इस संबंध में रामगढ़ के उपायुक्त ए दोड्डे ने बताया कि जिले भर के सभी छह प्रखंडों में 12 जुलाई को सभी पंचायतों व प्रखंड मुख्यालय में शिविर लगा कर वैसे लोगों से बीपीएल का आवेदन लिया जायेगा, जो अर्हता तो पूरी करते हैं, लेकिन उनका किसी कारणवश नाम बीपीएल सूची में नहीं चढ़ पाया है. उपायुक्त ने बताया कि रामगढ़ शहरी क्षेत्र में छह हजार बीपीएल की नियुक्ति बची हुई है. इसे भी पूरा करने के लिए 12 जुलाई को ही शहरी क्षेत्र के सभी आठ वार्ड में शिविर लगा कर आवेदन लिया जायेगा. उपायुक्त ने लोगों से अनुरोध किया है कि जो लोग अर्हता पूरी नहीं करते हैं, वैसे लोग आवेदन नहीं दें. आवेदनों की जांच के बाद गलत जानकारी देनेवालों पर कार्रवाई की जायेगी.
शहरी क्षेत्र में भी लगेगा शिविर : डीसी
जिले की सभी पंचायतों में 12 जुलाई को लगेगा शिविर शिविर में लिया जायेगा बीपीएल का आवेदन रामगढ़. जिले भर के सभी प्रखंडों की सभी पंचायतों में 12 जुलाई को शिविर लगा कर बीपीएल की अर्हता पूरी करनेवाले लोगों का आवेदन लिया जायेगा. इस संबंध में रामगढ़ के उपायुक्त ए दोड्डे ने बताया कि जिले […]
