बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया

फोटो फाइल 6आर-एच-बिरहोरों को प्रशिक्षण देते संस्थान के प्रशिक्षक. रामगढ़. पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में छह जुलाई को मांडू प्रखंड के गोविंदपुर गांव में बिरहोर जाति के लोगों को बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया गया. संस्था के निदेशक पांडेय रविंद्रनाथ राय ने 38 बिरहोर जाति के लोगों का रजिस्ट्रेशन किया. […]

फोटो फाइल 6आर-एच-बिरहोरों को प्रशिक्षण देते संस्थान के प्रशिक्षक. रामगढ़. पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में छह जुलाई को मांडू प्रखंड के गोविंदपुर गांव में बिरहोर जाति के लोगों को बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया गया. संस्था के निदेशक पांडेय रविंद्रनाथ राय ने 38 बिरहोर जाति के लोगों का रजिस्ट्रेशन किया. मौके पर श्री राय ने कहा कि बकरी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त कर लोग स्वरोजगार से आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे. जिला कल्याण पदाधिकारी रमेश चौबे ने सभी बिरहोर ग्रामीणों को ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने की सलाह दी. प्रशिक्षण छह से ग्यारह जुलाई तक चलेगा. मौके पर कार्यालय सहायक दीपक, पुरुषोत्तम पांडेय, प्रशिक्षक दीपक बेदिया, सुलोचना देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >