308 बच्चों के बीच पोशाक का वितरण

6बीएचयू-1-पोशाक बांटते उप मुखिया.भुरकुंडा. कन्या मध्य विद्यालय रिवर साइड में सोमवार को 308 विद्यार्थियों के बीच पोशाक का वितरण किया गया. पोशाक का वितरण उप मुखिया इकबाल खान ने किया. मौके पर श्री खान ने कहा कि सरकारी स्कूलों में सरकार द्वारा कई प्रकार की सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध करायी जाती हंै. अभिभावक अपने बच्चों […]

6बीएचयू-1-पोशाक बांटते उप मुखिया.भुरकुंडा. कन्या मध्य विद्यालय रिवर साइड में सोमवार को 308 विद्यार्थियों के बीच पोशाक का वितरण किया गया. पोशाक का वितरण उप मुखिया इकबाल खान ने किया. मौके पर श्री खान ने कहा कि सरकारी स्कूलों में सरकार द्वारा कई प्रकार की सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध करायी जाती हंै. अभिभावक अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजे. इससे बच्चे शिक्षित भी बनेंगे और उन्हें योजनाओं का लाभ भी मिलता रहेगा. प्रधानाध्यापक घनश्याम साव ने बताया कि 156 लड़कियों व 152 लड़कों को पोशाक दी गयी है. मौके पर सावित्री देवी, शशिकांत सिंह, राजू नायक, रविकांत सिंह, संजय नायक, सुनील नायक, मुन्नी कुमारी, राजेंद्र मुंडा, विशाल सिंह, रविश कुमार, मृदुल तिर्की, ए राय, रेखा देवी, अंगिरा सिंह, पुष्पांजलि, अनीता तिवारी, अनुपमा कच्छप, सीमा देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >