लीड) फ्लैग-झारखंड मजदूर सभा ने प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया

हेडिंग- भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल मजदूरों को नहीं मिली मजदूरीसप्लायरों को राशि भुगतान का आरोप फोटो फाइल : 6 चितरपुर जी धरना में बैठे मजदूर सभा के लोगगोला. झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा ने सोमवार को गोला प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना -प्रदर्शन किया. इसमें मजदूर नेता देवकी नंदन बेदिया ने कहा कि प्रखंड […]

हेडिंग- भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल मजदूरों को नहीं मिली मजदूरीसप्लायरों को राशि भुगतान का आरोप फोटो फाइल : 6 चितरपुर जी धरना में बैठे मजदूर सभा के लोगगोला. झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा ने सोमवार को गोला प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना -प्रदर्शन किया. इसमें मजदूर नेता देवकी नंदन बेदिया ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व लूट खसोट बढ़ते जा रहा है. दाखिल खारिज में भी रकम वसूली जा रही है. गरीबों का बीपीएल सूची में नाम नहीं है. मनरेगा योजना में मजदूरी नहीं मिल रही है, लेकिन सप्लायरों को लाखों रुपये राशि का भुगतान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यहां योजनाओं में बंदरबाट की जा रही है. प्रदर्शन के पूर्व डीवीसी चौक से प्रखंड मुख्यालय तक झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा ने रैली निकाली. प्रदर्शन के बाद बीडीओ किष्टो कुमार बेसरा को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर गोविंद महतो, शीला देवी, आर देवी, हीरालाल बेदिया, राथो रजक, रामवृक्ष बेदिया, सुरेश मुंडा, भुनेश्वर बेदिया आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >