मजदूरों का हक बेचा जा रहा है : मोहन

घाटोटांड़.टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के 12 नंबर चौक में रविवार की देर शाम राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के मोहन महतो ग्रुप ने आम सभा की. सभा में वक्ताओं ने कहा कि सिंह ग्रुप के लोगों द्वारा मजदूरों का हक व अधिकार बेचने का काम किया जा रहा है. वक्ताओं ने वर्तमान यूनियन राकोमसं के […]

घाटोटांड़.टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के 12 नंबर चौक में रविवार की देर शाम राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के मोहन महतो ग्रुप ने आम सभा की. सभा में वक्ताओं ने कहा कि सिंह ग्रुप के लोगों द्वारा मजदूरों का हक व अधिकार बेचने का काम किया जा रहा है. वक्ताओं ने वर्तमान यूनियन राकोमसं के सचिव शंभु शरण प्रसाद सिंह के बारे में कहा कि उन्होंने पिछले चुनाव में मजदूरों से कई झूठे वादे कर चुनाव में जीत हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने कोई भी वादा पूरा नहीं किया. वक्ताओं ने वेतन समझौता पर चर्चा पर करते हुए कहा कि वर्तमान सत्ताधारी यूनियन के सचिव शंभु सिंह ने बेहतर वेतन समझौता कराने का दावा कर मजदूरों को बरगलाने का काम किया है. मजदूरों को इन नेताओं से सावधान रहने की जरूरत है. सभा में ग्रुप लीडर पूर्व अध्यक्ष मोहन महतो, निरंकुश मिश्रा, सत्यप्रकाश सिंह, आनंद प्रसाद, मो तारीक अनवर व सोमेन मुखर्जी ने भी अपने विचार रखे. सभा में रामसेवक राम, सुरेश प्रसाद, रमेश प्रसाद सिन्हा, पारसनाथ, मुन्ना विश्वकर्मा, काशीराम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >