ट्रांसफारमर चोरी करने का प्रयास

घाटोटांड़.सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के सब स्टेशन में सोमवार की रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया. ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सक्रियता के कारण चोरी की घटना में वे सफल नहीं हुए. मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात दर्जनों की संख्या में चोर सब स्टेशन में घुस आये और वहां रखे […]

घाटोटांड़.सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के सब स्टेशन में सोमवार की रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया. ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सक्रियता के कारण चोरी की घटना में वे सफल नहीं हुए. मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात दर्जनों की संख्या में चोर सब स्टेशन में घुस आये और वहां रखे ट्रांसफारमर को खोल कर ले जाने का प्रयास करने लगे. इसकी जानकारी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को मिल गयी. कर्मचारियों ने हल्ला किया, तो सुरक्षाकर्मी भी वहां पहुंच गये. हालांकि इससे पहले चोर जंगल की ओर भाग गये. इसकी जानकारी प्रबंधन को दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >