चार दिवसीय कराटे कैंप की शुरुआत कैंप में 200 छात्र-छात्रा शामिल हुए फोटो फाइल 1पीटीआर-ए में कैंप में प्रशिक्षण लेते कराटेकारपतरातू.मॉडर्न मार्शल ऑर्टस कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया सह इंटरनेशनल गोसोकू रियू कराटे डो एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को पीटीपीएस नर्सरी स्कूल में चार दिवसीय मार्शल आर्ट समर कैंप का शुभारंभ किया गया. कैंप का शुभारंभ झाविमो के दुर्गाचरण प्रसाद व कांग्रेस के संतोष साहू ने किया. उन्होंने कहा कि कराटे आत्मरक्षा का सर्वश्रेष्ठ साधन है. युवतियों व महिलाओं के लिए कराटे आत्मरक्षा के लिए वरदान है. इस कला को सभी को सीखना चाहिए. कैंप में रामगढ़ व रांची जिले से लगभग 200 छात्र-छात्रा शामिल हुए. प्रशिक्षक सेंसी विकास पाठक व धीरज पाठक ने काता, कुमीते व किहॉन का प्रशिक्षण दिया. कैंप के दौरान प्रशिक्षण लेनेवालों को लाठी, डंडा व डबल नान चाकू का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण में शैलेंद्र कुमार बेसरा, रवि शंकर महतो, प्रिया कुमारी, संदीप द्वारा सहयोग किया जा रहा है. कैंप का समापन चार जून को किया जायेगा.
आत्मरक्षा के लिए वरदान है कराटे
चार दिवसीय कराटे कैंप की शुरुआत कैंप में 200 छात्र-छात्रा शामिल हुए फोटो फाइल 1पीटीआर-ए में कैंप में प्रशिक्षण लेते कराटेकारपतरातू.मॉडर्न मार्शल ऑर्टस कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया सह इंटरनेशनल गोसोकू रियू कराटे डो एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को पीटीपीएस नर्सरी स्कूल में चार दिवसीय मार्शल आर्ट समर कैंप का शुभारंभ किया गया. कैंप […]
