सभी को साथ लेकर साथ चलेगा ब्रह्मर्षि समाज

अप्पू सिंह बने सदस्यता प्रभारी रामगढ़. युवा ब्रह्मर्षि परिषद की बैठक सोमवार को अतेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला में हुई. इसमें परिषद की नयी कमेटी का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कर अप्पू सिंह को सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया. धर्मशाला प्रभारी व देखरेख के लिए सतीश तिवारी को चुना गया. संतोष कुमार […]

अप्पू सिंह बने सदस्यता प्रभारी रामगढ़. युवा ब्रह्मर्षि परिषद की बैठक सोमवार को अतेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला में हुई. इसमें परिषद की नयी कमेटी का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कर अप्पू सिंह को सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया. धर्मशाला प्रभारी व देखरेख के लिए सतीश तिवारी को चुना गया. संतोष कुमार शर्मा को मीडिया प्रभारी व आनंद कुमार को कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया. बैठक में संस्थान के मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि युवा ब्रह्मर्षि परिषद समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की दिशा में काम करेगा. बैठक में संस्थान के राहुल हजारी ने 21 जून तक जिले से पांच हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा. छत्तर-मांडू निवारी धीरज सिंह ने अपने समाज के अलावा दूसरे समाज के लोगों की भी सेवा करने की बात कही. मौके पर मनोज कुमार शर्मा, आनंद कुमार, संतोष कुमार, संजीव कुमार, संदीप कुमार, राहुल हजारी, सुभाष राय, सतीश तिवारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >