शिक्षा की गुणवत्ता पर विमर्श

निजी विद्यालय संघ की बैठक रामगढ़.रामगढ़ जिला के निजी विद्यालय संघ की बैठक रविवार को सतकौड़ी कांप्लेक्स स्थित होटल इंडिया के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता ईलारानी पाठक ने की. बैठक में निजी विद्यालयों के हितों व सम्मान की रक्षा, शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने तथा गुणवत्ता में सुधार आदि पर विचार-विमर्श किया […]

निजी विद्यालय संघ की बैठक रामगढ़.रामगढ़ जिला के निजी विद्यालय संघ की बैठक रविवार को सतकौड़ी कांप्लेक्स स्थित होटल इंडिया के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता ईलारानी पाठक ने की. बैठक में निजी विद्यालयों के हितों व सम्मान की रक्षा, शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने तथा गुणवत्ता में सुधार आदि पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में संघ के पदधिकारियों का चयन किया गया. संघ के जिलाध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार, सचिव ईलारानी पाठक, उप सचिव जीवन कुमार, कोषाध्यक्ष मो अलीम उल्लाह तथा प्रवक्ता पद पर मो हिदायतुल्लाह का चयन किया गया. संघ के संयोजक के रूप में मानिक कुमार व धर्मनाथ महतो को चुना गया. इनके अलावा चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष मो हिदायतुल्लाह व सचिव अमित कुमार तिवारी, गोला प्रखंड अध्यक्ष मो दाउद आलम व सचिव अभय कुमार सिन्हा (बबलू), दुलमी प्रखंड अध्यक्ष प्रेमचंद्र विद्यार्थी व सचिव मुकेश कुमार महतो, पतरातू प्रखंड अयक्ष मो वारिस खान व सचिव सत्येंद्र कुमार पांडेय, मांडू प्रखंड अध्यक्ष भीम कुमार शर्मा व सचिव अखिलेश कुमार सिंह तथा रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष पद पर दीपक कुमार व सचिव पद पर पार्थो मजुमदार का चयन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >