किसानों के पास नहीं है सर्च लाइट व पटाखे किसानों ने मुआवजे की मांग की फोटो फाइल : 31 चितरपुर ए विचरण करता हाथियों का झुंड गोला / सोनडीमरा.गोला वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक दिनों-दिन बढ़ते ही जा रहा है. इसके कारण जान-माल की काफी क्षति हो रही है. जानकारी के अनुसार, ऊपरबरगा, नर्सिंगडीह, रोरो, सुथरपुर, नेमरा एवं हरना गांव में शनिवार की रात डेढ़ दर्जन हाथी आ गये. हाथियों ने भौजू मुंडा, लालू मुंडा, कालीचरण महतो, अर्जुन महतो, किंकर महतो सहित कई किसानों की फसलों को नष्ट कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि सुरक्षा के नाम पर वन विभाग द्वारा सर्च लाइट, पटाखा आदि की मांग की जाती है, लेकिन केवल आश्वासन दे कर भेज दिया जाता है. हाथियों के आने से लोगों में दहशत है. किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है.ऊपरबरगा जंगल बना हाथियों का आश्रय : गोला वन क्षेत्र के ऊपरबरगा जंगल हाथियों का आश्रय बना हुआ है. लोग रविवार को हाथियों को दूसरे क्षेत्र में भगाने में जुटे रहे. इस दौरान हाथियों ने लोगों को कई बार खदेड़ा. इसमें कई लोग घायल हो गये.
हाथियों ने किसानों की फसलों को रौंदा
किसानों के पास नहीं है सर्च लाइट व पटाखे किसानों ने मुआवजे की मांग की फोटो फाइल : 31 चितरपुर ए विचरण करता हाथियों का झुंड गोला / सोनडीमरा.गोला वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक दिनों-दिन बढ़ते ही जा रहा है. इसके कारण जान-माल की काफी क्षति हो रही है. जानकारी के अनुसार, ऊपरबरगा, नर्सिंगडीह, […]
