भुरकुंडा. हितकारी फाउंडेशन द्वारा गरीब व मेधावी विद्यार्थियों को विज्ञान व इंजीनियरिंग की नि:शुल्क कोचिंग कराने के लिए पटेल नगर भुरकुंडा में रविवार को रोहित क्लासेस का उदघाटन किया गया. उदघाटन फाउंडेशन के अध्यक्ष जगतार सिंह व सचिव राजेश गुप्ता ने किया. संस्था के लोगों ने कहा कि वर्तमान में कोचिंग एक व्यवसाय का रूप ले चुका है. संस्थाओं द्वारा लाखों रुपये इसके एवज में लिये जाते हैं. ऐसे में हमारी संस्था ने निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था कराने का प्रयास किया है, ताकि गरीब व मेधावी बच्चों को इसका लाभ मिल सके. मौके पर मुखिया विमल राय, संजीव सिंह बाबला, हृदय नारायण सिंह, शिव नारायण प्रसाद, सूरज राम, बाबूलाल गोस्वामी, श्वेता गुप्ता, ललिता देवी, संतोष अग्रवाल, पूजा अग्रवाल आदि उपस्थित थे.
रोहित क्लासेस का उदघाटन
भुरकुंडा. हितकारी फाउंडेशन द्वारा गरीब व मेधावी विद्यार्थियों को विज्ञान व इंजीनियरिंग की नि:शुल्क कोचिंग कराने के लिए पटेल नगर भुरकुंडा में रविवार को रोहित क्लासेस का उदघाटन किया गया. उदघाटन फाउंडेशन के अध्यक्ष जगतार सिंह व सचिव राजेश गुप्ता ने किया. संस्था के लोगों ने कहा कि वर्तमान में कोचिंग एक व्यवसाय का रूप […]
