युवकों ने अभियान चलाया

भदानीनगर. भुरकुंडा कोलियरी की बोनर धौड़ा आवासीय कॉलोनी में रविवार को स्थानीय युवकों ने अभियान चलाया. इसके तहत वैसे लोग, जिन्होंने एक से अधिक विद्युत कनेक्शन जोड़ रखा था, उन कनेक्शनों को हटा दिया गया. युवकों ने कहा कि लोग विद्युत का सही ढंग से इस्तेमाल करें. अतिरिक्त लोड व लोगों द्वारा कई फेज एक […]

भदानीनगर. भुरकुंडा कोलियरी की बोनर धौड़ा आवासीय कॉलोनी में रविवार को स्थानीय युवकों ने अभियान चलाया. इसके तहत वैसे लोग, जिन्होंने एक से अधिक विद्युत कनेक्शन जोड़ रखा था, उन कनेक्शनों को हटा दिया गया. युवकों ने कहा कि लोग विद्युत का सही ढंग से इस्तेमाल करें. अतिरिक्त लोड व लोगों द्वारा कई फेज एक साथ इस्तेमाल करने के कारण ट्रांसफारमर जलने की घटना हो रही है. युवकों ने लोगों से हीटर का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है. अभियान में मनोज राज, अमर राम, मनोज पाठक, कृष्णा चौरसिया, छोटेलाल नायक, सिकंदर नायक, सूरज राम, उत्तम राम, मनोज सिंह आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >