झोपड़पट्टी के लोगों ने दी घेराव की चेतावनी30 गिद्दी 2-बेकार पड़ा चापाकल.गिद्दी(हजारीबाग). हेसालौंग गांव के हठुआबेड़ा टोला में पेयजल संकट गहरा गया है. टोला के लोग दूर-दराज के इलाके से अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी लाते है, लेकिन प्रशासन उनकी परेशानियों से बेखबर है. हठुआबेड़ा टोला में 15 परिवार के लोग रहते है. टोला में एक कुआं है. जो पूरी तरह सूख गया है. इस कुएं का पानी सूखने से टोला वासियों के समक्ष पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. हठुआबेड़ा टोला के कौलेश्वर भुइयां ने बताया कि टोला के लोग चुंबा व दूर-दराज इलाके से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाते है.जानवरों के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है. टोला में कोई चापाकल नहीं लगा हुआ है. टोला के लोगों ने कहा कि हमलोग अपनी शिकायत प्रखंड के पदाधिकारियों से कई बार की, लेकिन उनकी ओर से कोई पहल नहीं किया जा रहा है. अगर इसी तरह भीषण गरमी पड़ती रही, तो पानी के लिए त्राहिमाम मच सकता है. हठुआबेड़ा टोला की तरह ही गिद्दी फुटबॉल मैदान के नजदीक झोपड़पट्टी में रहने वालों की है. झोपड़पट्टी में एक चापाकल है. पर वह मरम्मत के अभाव में महीनों से बेकार पड़ा हुआ है. झोपड़पट्टी के लोगों ने मुखिया को इसकी जानकारी कई बार दी, लेकिन उनकी समस्याएं अब तक दूर नहीं हो पायी है. झोपड़पट्टी के लोगों ने कहा कि पानी की मांग को लेकर अब हमलोग डाड़ी प्रखंड मुख्यालय का घेराव करेंगे.
हठुआबेड़ा टोला व गिद्दी झोपड़पट्टी में पेयजल संकट
झोपड़पट्टी के लोगों ने दी घेराव की चेतावनी30 गिद्दी 2-बेकार पड़ा चापाकल.गिद्दी(हजारीबाग). हेसालौंग गांव के हठुआबेड़ा टोला में पेयजल संकट गहरा गया है. टोला के लोग दूर-दराज के इलाके से अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी लाते है, लेकिन प्रशासन उनकी परेशानियों से बेखबर है. हठुआबेड़ा टोला में 15 परिवार के लोग रहते है. टोला […]
