बोनर धौड़ा में बहाल हुई बिजली

भदानीनगर. भुरकुंडा बोनर धौड़ा आवासीय क्षेत्र में सीसीएल प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्रांसफारमर लगाते हुए शनिवार को बिजली बहाल कर दी है. यहां का ट्रांसफारमर पिछले एक सप्ताह से जला था. जले हुए ट्रांसफारमर को मरम्मत के लिए भेजा गया है. विकल्प के तौर कम क्षमता का दूसरा ट्रांसफारमर यहां पर फिलहाल लगाया […]

भदानीनगर. भुरकुंडा बोनर धौड़ा आवासीय क्षेत्र में सीसीएल प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्रांसफारमर लगाते हुए शनिवार को बिजली बहाल कर दी है. यहां का ट्रांसफारमर पिछले एक सप्ताह से जला था. जले हुए ट्रांसफारमर को मरम्मत के लिए भेजा गया है. विकल्प के तौर कम क्षमता का दूसरा ट्रांसफारमर यहां पर फिलहाल लगाया गया है. बिजली बहाल होने से कॉलोनीवासियों में हर्ष का माहौल है. राजकिशोर पांडेय, मनोज राज, अमर राम आदि ने सीसीएल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >