झुलसी शिक्षिका की हुई मौत, शोक

सोनडीमरा. बरलंगा थाना क्षेत्र के सोनडीमरा गांव में 29 मई की सुबह चाय बनाने के क्रम में एक शिक्षिका विमला कुमारी झुलस गयी थी. जिसे इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था. जहां इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी. बताया जाता है कि लक्ष्मीकांत वर्मा की पत्नी जो उत्क्रमित उच्च विद्यालय नावाडीह […]

सोनडीमरा. बरलंगा थाना क्षेत्र के सोनडीमरा गांव में 29 मई की सुबह चाय बनाने के क्रम में एक शिक्षिका विमला कुमारी झुलस गयी थी. जिसे इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था. जहां इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी. बताया जाता है कि लक्ष्मीकांत वर्मा की पत्नी जो उत्क्रमित उच्च विद्यालय नावाडीह में शिक्षिका के रूप में कार्यरत है. उसकी मृत्यु से परिजनों में शोक की लहर है. शनिवार को गांव में शोकसभा का आयोजन किया गया. जिसमें दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गयी. शोकसभा में मुखिया राजकिशोर कोटवार, उपमुखिया सर्वेश्वर महतो, प्रधानाध्यापक नारायण राम, संजय कुमार, रामपद महतो, रहीम अंसारी, मोची राम महतो सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >