कृषि महोत्सव रथ यात्रा को रवाना किया

मांडू : प्रखंड मुख्यालय मांडू में शुक्रवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिव वचन सिंह ने कृषि महोत्सव रथ यात्रा को विभिन्न पंचायतों के लिए रवाना किया. उन्होंने बताया कि रामगढ़ जिले में इस अभियान की शुरुआत मांडू प्रखंड से की जा रही है. अभियान के पहले दिन रथ प्रखंड के मांडूडीह, मांडू चटी, पुंडी, हेसागढ़ा […]

मांडू : प्रखंड मुख्यालय मांडू में शुक्रवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिव वचन सिंह ने कृषि महोत्सव रथ यात्रा को विभिन्न पंचायतों के लिए रवाना किया. उन्होंने बताया कि रामगढ़ जिले में इस अभियान की शुरुआत मांडू प्रखंड से की जा रही है. अभियान के पहले दिन रथ प्रखंड के मांडूडीह, मांडू चटी, पुंडी, हेसागढ़ा तथा ग्राम गरगाली का भ्रमण करेगा.

इस दौरान किसानों को कृषि, गव्य, पशुपालन तथा सहकारिता के बारे में जानकारी दी जायेगी. मौके पर आत्मा के उप परियोजना निदेशक संजय कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विनोद कुमार सिन्हा, मुखिया अनिल सिंह, बीपीओ निलेश कुमार, बीटीएम परमानंद, शाहिद, सुचांद महतो, रंजीत रजक, ज्ञानी प्रताप भारती, अरविंद कुमार के अलावा किसान मित्रों में बैजनाथ राम, हरि महतो, महावीर महतो, कपिल गंझू, दिलेश्वर कुशवाहा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >