बीडीओ ने समीक्षा बैठक की पतरातू.प्रखंड कार्यालय में बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप ने पंचायत सेवकों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में पंचायत निर्वाचन का सीमांकन, परिसीमन, आरक्षण आदि पर चर्चा की गयी. इसके बाद मनरेगा के तहत निर्माणाधीन कूपों की समीक्षा की गयी. पंचायत अंतर्गत नयी योजनाओं के चयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. पंचायतों में खराब चापानलों की सूची ली गयी. बताया गया कि 351 चापानल खराब हैं. इसके लिए दो गैंग मैन की टीम बनायी गयी. जेइ व एइ को चापानल को दुरुस्त करने संबंधी निर्देश दिये गये. बैठक में बीएओ अक्षयवर सिंह समेत धनेश्वर महतो, मोहन राम, ईश्वरी प्रसाद मेहता, दशरथ पांडेय, ढलन प्रसाद, देवेंद्र नाथ पांडेय आदि उपस्थित थे.
नयी योजनाओं के चयन पर विमर्श
बीडीओ ने समीक्षा बैठक की पतरातू.प्रखंड कार्यालय में बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप ने पंचायत सेवकों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में पंचायत निर्वाचन का सीमांकन, परिसीमन, आरक्षण आदि पर चर्चा की गयी. इसके बाद मनरेगा के तहत निर्माणाधीन कूपों की समीक्षा की गयी. पंचायत अंतर्गत नयी योजनाओं के चयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश […]
