लीड) स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बने महिलाएं : ब्रहमदेव

फ्लैग-आजसू कार्यालय में सामग्री वितरण समारोह 100 महिला समूहों के बीच कुरसी व गैस बत्ती का वितरण फोटो फाइल : 29 चितरपुर बी महिला समूह के सदस्य को गैस बत्ती देते ब्रह्मदेव दुलमी.पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के सौजन्य से दुलमी प्रखंड के सीरू स्थित आजसू कार्यालय में शुक्रवार को सामग्री वितरण समारोह का […]

फ्लैग-आजसू कार्यालय में सामग्री वितरण समारोह 100 महिला समूहों के बीच कुरसी व गैस बत्ती का वितरण फोटो फाइल : 29 चितरपुर बी महिला समूह के सदस्य को गैस बत्ती देते ब्रह्मदेव दुलमी.पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के सौजन्य से दुलमी प्रखंड के सीरू स्थित आजसू कार्यालय में शुक्रवार को सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सह आजसू के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो व विशिष्ट अतिथि सुधीर कुमार मंगलेश थे. इस दौरान मुख्य अतिथि श्री महतो ने गांव की 100 महिलाओं के समूह के सदस्यों के बीच एक दरी, एक गैस बत्ती एवं पांच कुरसी का वितरण किया. विधायक प्रतिनिधि श्री महतो ने कहा कि महिलाएं स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बने. उन्होंने कहा कि आजसू हमेशा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य करती है. विशिष्ट अतिथि श्री मंगलेश ने कहा कि आजसू महिलाओं को मुकाम तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है. मौके पर राजकिशोर महतो, राहुल महतो, उत्तम महतो, गौतम कुमार, मनोज, रंजीत के अलावा महिला समूह की वीणा देवी, शीला देवी, पार्वती देवी, मंजु देवी, कविता देवी, पियासो देवी, बबीता देवी, मीना देवी, अनु देवी, शांति देवी, सावित्री देवी, ज्योति देवी, अंबिका देवी, अनिता सिन्हा आदि मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >