रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर का श्रेष्ठ प्रदर्शन

फोटो फाइल 28आर-जी-उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्रा.रामगढ़.राम प्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है. विद्यालय के 135 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी. इनमें से पांच छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए हासिल किया है. 10 छात्र-छात्राओं ने 9.0 से 9.9 तक सीजीपीए हासिल किया है. 10 सीजीपीए हासिल करने वाले […]

फोटो फाइल 28आर-जी-उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्रा.रामगढ़.राम प्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है. विद्यालय के 135 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी. इनमें से पांच छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए हासिल किया है. 10 छात्र-छात्राओं ने 9.0 से 9.9 तक सीजीपीए हासिल किया है. 10 सीजीपीए हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं में श्रेया वर्मा, रोहित कुमार, गौतम कुमार व दिलीप अग्रवाल शामिल हैं. 9.0 से 9.9 तक सीजीपीए हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं में रूबी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, दिव्या वर्मा, अरविंद गुप्ता, नीलेश कृष्णन आदि शामिल हैं. छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, सचिव प्रदीप कुमार बेरलिया ने सफलता का श्रेय शिक्षक -शिक्षिकाओं को दिया है. विद्यालय के प्राचार्य अमरेंद्र नारायण दत्त ने परीक्षाफल पर संतोष व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >