28बीएचयू-14-अच्छे सीजीपीए से सफल विद्यार्थी.उरीमारी. भारत भारती विद्यालय, उरीमारी की नैंसी फिरदौश अंसारी 9.2 सीजीपीए अंक के साथ टॉपर रही. अशोक व सौरभ मित्तल को नौ सीजीपीए, सौरभ व आकाश कुमार को 8.6 सीजीपीए, सिमरन सिन्हा आठ सीजीपीए अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम तीन स्थानों पर रहे. विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि इस वर्ष कुल 57 बच्चों ने परीक्षा दी थी. जिसमें से तीन ने नौ सीजीपीए, आठ ने आठ सीजीपीए, 40 ने सात सीजीपीए से अधिक अंक प्राप्त किया है. स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव गोपाल प्रसाद यादव ने कहा कि बच्चों ने आशा के अनुरूप प्रदर्शन किया है. हमें इन बच्चों पर गर्व है. विद्यालय बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है. प्रधानाध्यापिका निवेदिता लहिरी ने भी बच्चों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है.
नैंसी फिरदौश भारत भारती की टॉपर
28बीएचयू-14-अच्छे सीजीपीए से सफल विद्यार्थी.उरीमारी. भारत भारती विद्यालय, उरीमारी की नैंसी फिरदौश अंसारी 9.2 सीजीपीए अंक के साथ टॉपर रही. अशोक व सौरभ मित्तल को नौ सीजीपीए, सौरभ व आकाश कुमार को 8.6 सीजीपीए, सिमरन सिन्हा आठ सीजीपीए अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम तीन स्थानों पर रहे. विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि इस […]
