लीड) ...जीवन में मां की ममता जरुरी : प्राचार्या

बचपन प्ले स्कूल में मदर्स डे का आयोजन बेस्ट मॉम ऑफ द स्कूल विनिता सिंह, बेस्ट टैलेंटेड मॉम ऑफ स्कूल नवजोत, क्रिएटिव मॉम ऑफ स्कूल नवनीत व मोस्ट एट्रैक्टिव मॉम चरणजीत कौर बनीफोटो फाइल 8आर-एच-कार्यक्रम में भाग लेती माताएंरामगढ़.कांके बार स्थित बचपन प्ले स्कूल में शुक्रवार को मदर्स डे मनाया गया. मौके पर सर्वप्रथम स्कूल […]

बचपन प्ले स्कूल में मदर्स डे का आयोजन बेस्ट मॉम ऑफ द स्कूल विनिता सिंह, बेस्ट टैलेंटेड मॉम ऑफ स्कूल नवजोत, क्रिएटिव मॉम ऑफ स्कूल नवनीत व मोस्ट एट्रैक्टिव मॉम चरणजीत कौर बनीफोटो फाइल 8आर-एच-कार्यक्रम में भाग लेती माताएंरामगढ़.कांके बार स्थित बचपन प्ले स्कूल में शुक्रवार को मदर्स डे मनाया गया. मौके पर सर्वप्रथम स्कूल के बच्चों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया. बच्चों ने मां को समर्पित कई कविताएं व गीत भी प्रस्तुत किये. माताओं के लिए कई प्रतियोगिताएं व खेलों का भी आयोजन किया गया था. इसमें विजेता व उप विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया. माताओं के लिए आयोजित फैशन रैंप वॉक की विजेता प्रीति बजाज चौधरी व उप विजेता मीना बगडि़या रहीं. बेस्ट मॉम ऑफ द स्कूल के लिए विनिता सिंह, बेस्ट टैलेंटेड मॉम ऑफ स्कूल के लिए नवजोत कौर मल्होत्रा, क्रिएटिव मॉम ऑफ स्कूल के लिए नवनीत कौर पवार, मोस्ट एक्टिव मॉम ऑफ स्कूल के लिए संगीता व मोस्ट एट्रैक्टिव मॉम ऑफ द स्कूल के लिए चरणजीत कौर को सम्मानित किया गया. विद्यालय की प्राचार्य ने कहा कि सभी के जीवन में मां की मुख्य भूमिका होती है. मां के बिना लोगों का जीवन अधूरा है. मंच संचालन स्नेहा कुमारी व अनिशा रंजन ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम मंडल, प्राचार्या सुषमा पांडेय, निकिता केशरी, जॉली सिन्हा, अनुशिखा सिंह, अनिशा रंजन स्नेहा कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर तुलसो देवी, कलावती देवी, सरिता कुमारी, सुनील महतो, तारकेश्वर महतो, संतोष महतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >