ओके...फ्लैग-सीसीएल कुजू के नये जीएम ने पदभार ग्रहण किया

हेडिंग-गांवों का विकास प्राथमिकता : दीपकफोटो फाइल संख्या 8 कुजू ए : नये महाप्रबंधक डीवी रेवतकर कुजू.सीसीएल कुजू क्षेत्र के नये महाप्रबंधक के रूप में दीपक भगवान जी रेवतकर ने शुक्रवार को महाप्रबंधक कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. श्री रेवतकर सीसीएल कुजू क्षेत्र के 28 वें महाप्रबंधक बने हैं. इस दौरान निवर्तमान महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार […]

हेडिंग-गांवों का विकास प्राथमिकता : दीपकफोटो फाइल संख्या 8 कुजू ए : नये महाप्रबंधक डीवी रेवतकर कुजू.सीसीएल कुजू क्षेत्र के नये महाप्रबंधक के रूप में दीपक भगवान जी रेवतकर ने शुक्रवार को महाप्रबंधक कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. श्री रेवतकर सीसीएल कुजू क्षेत्र के 28 वें महाप्रबंधक बने हैं. इस दौरान निवर्तमान महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार मिश्रा उपस्थित थे. उन्होंने नये महाप्रबंधक को कार्यभार सौंपा. श्री रेवतकर इससे पूर्व मुख्यालय में भूमि एवं राजस्व महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. वे 2003 में डब्लूसीएल से सीसीएल आये थे. वे परेज, लइयो, ढोरी व कल्याणी में पीओ के रूप में कार्य कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता सीसीएलकर्मी के अलावा गांवों का संपूर्ण विकास है. सभी परियोजना पदाधिकारियों के साथ की बैठक : नये महाप्रबंधक डीवी रेवतकर पदभार ग्रहण के बाद क्षेत्र की सभी परियोजना पदाधिकारी के साथ बैठक की. बैठक में सभी परियोजनाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी ली. यहां सभी परियोजना पदाधिकारियों ने अपनी परियोजनाओं की जानकारी दी. मौके पर कुजू पीओ बी शर्मा, तोपा पीओ एके सिंह, पुंडी पीओ एसके सिंह, करमा पीओ संजीव कुमार सिंह, आरा पीओ पीएम प्रधान, सारूबेड़ा पीओ एस अंसारी व पिंडरा पीओ आनंद मोहन उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >