पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू पंचायत चुनाव कितने चरण में कराने की मांगी जानकारीरामगढ़. झारखंड में होनेवाले पंचायत चुनाव की प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस संबंध में झारखंड के पुलिस निदेशालय ने राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों से अपने-अपने जिले के संबंध में रिपोर्ट मांगी है. पुलिस निदेशालय द्वारा भेजे गये पत्र में लिखा गया है कि पुलिस बल की आवश्यकता पंचायत चुनाव में सुरक्षा के दृष्टिकोण से होगी. राज्य के बड़े जिलों को तीन से चार चरण में, मध्यम जिलों में दो से तीन चरण में और छोटे जिलों में एक से दो चरणों में चुनाव संपन्न कराने की योजना तैयार की गयी है. इस संबंध में पुलिस निदेशालय ने सभी पुलिस अधीक्षकों से अपने-अपने जिलों में शांतिपूर्ण व स्वच्छ चुनाव कराने के लिए पुलिस बल की आवश्यकता के साथ-साथ कितने चरण में चुनाव कराने की जानकारी मांगी है.
पुलिस निदेशालय ने पुलिस अधीक्षकों से मांगी रिपोर्ट
पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू पंचायत चुनाव कितने चरण में कराने की मांगी जानकारीरामगढ़. झारखंड में होनेवाले पंचायत चुनाव की प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस संबंध में झारखंड के पुलिस निदेशालय ने राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों से अपने-अपने जिले के संबंध में रिपोर्ट मांगी है. पुलिस निदेशालय द्वारा भेजे […]
