मवि नयानगर में एक सप्ताह से बंद है मध्याह्न भोजन

7बीएचयू-11-थाली दिखाते बच्चे.स्कूल कैंपस में ही है शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का कार्यालय शुक्रवार से सुचारू हो जायेगी व्यवस्था.नयानगर (बरकाकाना). मध्य विद्यालय नयानगर, बरकाकाना में एक मई से मध्याह्न भोजन बंद है. स्कूल में चिराग तले अंधेरा वाली कहावत भी चरितार्थ हो रही है. इसी स्कूल कैंपस में पतरातू टू के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का कार्यालय […]

7बीएचयू-11-थाली दिखाते बच्चे.स्कूल कैंपस में ही है शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का कार्यालय शुक्रवार से सुचारू हो जायेगी व्यवस्था.नयानगर (बरकाकाना). मध्य विद्यालय नयानगर, बरकाकाना में एक मई से मध्याह्न भोजन बंद है. स्कूल में चिराग तले अंधेरा वाली कहावत भी चरितार्थ हो रही है. इसी स्कूल कैंपस में पतरातू टू के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का कार्यालय भी स्थित है. ऐसे में स्कूल में मध्याह्न भोजन का लगभग एक सप्ताह से बंद होना अधिकारियों की निष्क्रियता को दर्शाता है. इतना ही नहीं, इसी विद्यालय में प्रखंड के सभी स्कूलों का चावल भी पहुंचता है, जहां से स्कूलों द्वारा इसका उठाव किया जाता है. बताया गया कि स्कूल में लगभग तीन सौ बच्चे हैं. प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रमोहन ने बताया कि चावल नहीं होने के कारण स्कूल में मध्याह्न भोजन बंद है. इधर, मामले पर शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पतरातू टू चंदेश्वर पंडित ने कहा कि शुक्रवार से स्कूलों में मध्याह्न भोजन सुचारूपूर्वक शुरू हो जायेगा. चावल नहीं होने के कारण मध्याह्न भोजन बंद था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >