नामांकित बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य

प्रयास अभियान को गतिशील बनाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण गिद्दी(हजारीबाग). प्रयास अभियान को गतिशील बनाने के लिए गुरुवार को डाड़ी बीआरसी भवन में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शिविर में बीआरपी अरुण कुमार ने कहा कि स्कूल में नामांकित बच्चों के ठहराव के लिए एक मई से प्रयास अभियान चलाया जा रहा है. […]

प्रयास अभियान को गतिशील बनाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण गिद्दी(हजारीबाग). प्रयास अभियान को गतिशील बनाने के लिए गुरुवार को डाड़ी बीआरसी भवन में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शिविर में बीआरपी अरुण कुमार ने कहा कि स्कूल में नामांकित बच्चों के ठहराव के लिए एक मई से प्रयास अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत नामांकित बच्चों की उपस्थिति विद्यालय में अनिवार्य है. यह अभियान शिक्षकों के सार्थक प्रयास से ही संभव है. प्रशिक्षक सीआरपी मनोज कुमार ने शिक्षकों को प्रशिक्षित किया. उन्हें यह कार्य जिम्मेवारी के साथ करने को कहा गया है. प्रशिक्षण में सीआरपी सुमित कुमार, चुकेंद्र कुमार, लालधन महतो, सुधीर, शिक्षक लक्षु पाहन, कजरा मुंडा, विनय प्रसाद, ईश्वर राम रजक, मनोहर प्रसाद, बीडी महतो, देवनारायण राम, नेतारन मिंज, ज्योति चौधरी, मनोज कुमार रवि, किरण कुजूर, सुचिता खलखो, प्रीति कुमारी, रेणु कुमारी, मीना देवी, फोरेन तिर्की, नीलम देवी, लालिमा तिग्गा, सुरेश महतो, शीतल तिग्गा, कागज किरण, गीता कुमारी, किरण कुजूर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >