प्रज्ञा संचालकों को मिला प्रशिक्षण

मांडू.प्रखंड के वर्किंग हॉल में गुरुवार को ई डिस्ट्रक्टि सेवा को लेकर सभी प्रज्ञा संचालकों और राजस्व कर्मचारी व पंचायत सेवकों के बीच प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक के रूप में बीडीओ जयकुमार राम और मास्टर ट्रेनर धीरज प्रकाश ने ई डिस्ट्रक्टि सेवा के बारे में लोगों को जानकारी दी. बताया […]

मांडू.प्रखंड के वर्किंग हॉल में गुरुवार को ई डिस्ट्रक्टि सेवा को लेकर सभी प्रज्ञा संचालकों और राजस्व कर्मचारी व पंचायत सेवकों के बीच प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक के रूप में बीडीओ जयकुमार राम और मास्टर ट्रेनर धीरज प्रकाश ने ई डिस्ट्रक्टि सेवा के बारे में लोगों को जानकारी दी. बताया गया कि प्रखंड मुख्यालय से निर्गत होने वाले सभी प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन जोड़ा जा रहा है. प्रशिक्षण में प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिववचन सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विनोद कुमार सिन्हा, बीएचओ सीमा अग्रवाल, रामरतन पांडेय, प्रभुनाथ महतो, सुचांद महतो, नेमचंद करमाली, भुनेश्वर महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >