बीयर फैक्टरी का निरीक्षण किया

फोटो फाइल 7पीटीआर-ए में निरीक्षण करते पदाधिकारीपतरातू.पीटीपीएस औद्योगिक क्षेत्र में पाली हिल प्राइवेट लिमिटेड नामक बीयर फैक्टरी को लाइसेंस देने की प्रक्रिया के तहत उपायुक्त द्वारा गठित निरीक्षण दल ने गुरुवार को फैक्टरी का निरीक्षण किया. दल में अपर समाहर्ता जगत नारायण प्रसाद, सहायक उत्पाद आयुक्त सुनील चौधरी, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता राज […]

फोटो फाइल 7पीटीआर-ए में निरीक्षण करते पदाधिकारीपतरातू.पीटीपीएस औद्योगिक क्षेत्र में पाली हिल प्राइवेट लिमिटेड नामक बीयर फैक्टरी को लाइसेंस देने की प्रक्रिया के तहत उपायुक्त द्वारा गठित निरीक्षण दल ने गुरुवार को फैक्टरी का निरीक्षण किया. दल में अपर समाहर्ता जगत नारायण प्रसाद, सहायक उत्पाद आयुक्त सुनील चौधरी, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता राज कुमार राणा, पेयजल स्वच्छता विभाग के प्रभु दयाल मंडल, वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारी व सामान्य शाखा प्रभारी संजय कुमार शामिल थे. निरीक्षण दल ने फैक्टरी के भवन समेत अन्य बिंदुओं की जांच की. इसके बाद फैक्टरी को लाइसेंस देने की प्रक्रिया पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर सीओ रितेश जायसवाल, सीआइ शिबू उरांव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >