हाथियों ने फसलों को रौंदा, मुआवजे की मांग

फोटो फाइल : 7 चितरपुर जी रौंदी गयी फसलसोनडीमरा / मगनपुर. गोला वन क्षेत्र के छोटकी हेसल, बड़की हेसल, केंदवाडीह, मोहनबेड़ा, घाघरा आदि गांवों में बुधवार की रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने गांव के नेवालाल बेदिया, दामोदर महतो, मनसु बेदिया, नवल बेदिया, राम प्रसाद, लाल किशुन, कमलनाथ, मोहन बेदिया सहित […]

फोटो फाइल : 7 चितरपुर जी रौंदी गयी फसलसोनडीमरा / मगनपुर. गोला वन क्षेत्र के छोटकी हेसल, बड़की हेसल, केंदवाडीह, मोहनबेड़ा, घाघरा आदि गांवों में बुधवार की रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने गांव के नेवालाल बेदिया, दामोदर महतो, मनसु बेदिया, नवल बेदिया, राम प्रसाद, लाल किशुन, कमलनाथ, मोहन बेदिया सहित एक दर्जन किसानों की फसलों को रौंद कर नष्ट कर दिया. इससे किसानों को हजारों रुपये की क्षति का अनुमान है. भुक्तभोगियों ने वन विभाग से मुआवजा की मांग की है. हाथियों ने कुजूकला में भी उत्पात मचाया. इस दौरान महेश महतो, रोहित महतो, रोहन महतो, तुलेश्वर महतो आदि के किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >