धार्मिक कार्यक्रमों से बढ़ती है एकता : रामदास

7बीएचयू-4-मेले का उदघाटन करते अतिथि.भदानीनगर. कुरसे पंचायत के कुशियारा गांव में मंडा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मौके पर लोटी सेवा, फूलखूंदी आदि कार्यक्रम किये गये. पाहन फूलेश्वर व पुजारी महेश गोसाईं की देखरेख में पूजा हुई. बकरे की बलि देकर गांव की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की गयी. इससे पूर्व मुख्य अतिथि […]

7बीएचयू-4-मेले का उदघाटन करते अतिथि.भदानीनगर. कुरसे पंचायत के कुशियारा गांव में मंडा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मौके पर लोटी सेवा, फूलखूंदी आदि कार्यक्रम किये गये. पाहन फूलेश्वर व पुजारी महेश गोसाईं की देखरेख में पूजा हुई. बकरे की बलि देकर गांव की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की गयी. इससे पूर्व मुख्य अतिथि मुखिया रामदास बेदिया, पंसस जनार्दन मुंडा ने मंडा मेले का उदघाटन किया. मौके पर मुखिया रामदास ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से ग्रामीणों में एकता बढ़ती है. सभी एक स्थान पर जुटते हैं. एक-दूसरे को जानने-समझने का अवसर मिलता है. इस अवसर पर 51 भोक्ता व 101 सोखताइनों ने अंगारे पर चल कर अपनी भक्ति का परिचय दिया. आयोजन को सफल बनाने में मंडा पूजा समिति के विष्णु ठाकुर, राम कुमार महतो, अशोक महतो, विनोद जायसवाल, राजू महतो, मोहित महतो, अजय सिंह, रामकिशोर महतो, सूरज जायसवाल, नागेश्वर महतो, शंकर महतो, कामेश्वर सिंह, मनोज, निर्मल, संजय, राजन, मुकेश आदि का योगदान रहा. मौके पर जागरण का भी आयोजन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >