दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

थाना में आवेदन दिया पतरातू.प्रखंड के जयनगर में रहनेवाली नाबालिग युवती द्वारा गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में पतरातू थाने में आवेदन दिया गया है. इसमें कहा गया है कि आदिवासी नाबालिग युवती जयनगर में अपने फुआ के घर में रहती है. सोमवार की […]

थाना में आवेदन दिया पतरातू.प्रखंड के जयनगर में रहनेवाली नाबालिग युवती द्वारा गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में पतरातू थाने में आवेदन दिया गया है. इसमें कहा गया है कि आदिवासी नाबालिग युवती जयनगर में अपने फुआ के घर में रहती है. सोमवार की राम लगभग 12 बजे वह फुआ बिगनी देवी के घर में सोयी हुई थी. इसी बीच किसी ने दरवाजा खटखटाया. जब उसने दरवाजा खोला तो गांव का ही युवक वीरेंद्र कुमार सोनी था. बातचीत के क्रम में वीरेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. युवती चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुन कर बगलवाले कमरे में सोई उसकी बुआ भी वहां आ गयी और चिल्लाने लगी. इसके बाद वीरेंद्र द्वारा बुआ व युवती को धमकी दी गयी कि वह इस संबंध में किसी को भी बतायी तो जान से मार देगा. युवती ने बुधवार को पतरातू थाने में आवेदन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >