पतरातू की बीयर फैक्टरी को लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू

डीसी द्वारा गठित दल आज करेगी जांच लाइसेंस निर्गत करने की करेगी अनुशंसा लाइसेंस मिलने के बाद 72 हजार बोतल बीयर का होगा प्रतिदिन उत्पादन रामगढ़. पतरातू के औद्योगिक क्षेत्र में बीयर फैक्टरी बन कर तैयार हो गयी है. इसे लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. लाइसेंस मिलने के बाद बीयर फैक्टरी […]

डीसी द्वारा गठित दल आज करेगी जांच लाइसेंस निर्गत करने की करेगी अनुशंसा लाइसेंस मिलने के बाद 72 हजार बोतल बीयर का होगा प्रतिदिन उत्पादन रामगढ़. पतरातू के औद्योगिक क्षेत्र में बीयर फैक्टरी बन कर तैयार हो गयी है. इसे लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. लाइसेंस मिलने के बाद बीयर फैक्टरी से प्रतिदिन 72 हजार बोतल बीयर का उत्पादन होगा. फैक्टरी को लाइसेंस देने के लिए उपायुक्त ने निरीक्षण करने का आदेश देते हुए निरीक्षण दल का गठन किया है. दल में अपर समाहर्ता, सहायक उत्पाद आयुक्त, भवन निर्माण, पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा जिला सामान्य शाखा प्रभारी को रखा गया है. इस दल को फैक्टरी के भवन समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रिपोर्ट उपायुक्त को देने का निर्देश दिया गया है. जांच दल सात मई को पतरातू औद्योगिक क्षेत्र पहुंच कर नवनिर्मित बीयर फैक्टरी की जांच करेगा. जांच के बाद उपायुक्त के माध्यम से जांच रिपोर्ट उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त को भेजी जायेगी. आयुक्त के माध्यम से लाइसेंस देने की अनुमति उपायुक्त को दी जायेगी. एक माह मेंे डेढ़ लाख पेटी बीयर का होगा उत्पादन : पतरातू के बीयर फैक्टरी पाली हिल प्राइवेट लिमिटेड बरियातू, रांची द्वारा प्रतिमाह डेढ़ लाख पेटी बीयर का उत्पादन किया जायेगा. एक पेटी में 12 बोतल बीयर होगी. प्रतिदिन छह हजार पेटी का उत्पादन होगा. फैक्टरी में 12 टैंक बनाये गये हैं. एक टैंक की क्षमता 15 हजार लीटर की है. लगभग 15 सौ से दो हजार लोगों को इस फैक्टरी में काम मिलेगा. फैक्टरी में 25 दिन ही उत्पादन होगा. पांच दिन टैंक आदि की सफाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >