6बीएचयू-1-थाली लेकर विरोध करते बच्चे.मामला राजकीय मध्य विद्यालय, सीसीएल सौंदा का फ्लैग-फंड नहीं रहने के कारण दो दिनों से बंद है मध्याह्न भोजन.भुरकुंडा. राजकीय मध्य विद्यालय, सीसीएल सौंदा में पिछले दो दिनों से मध्याह्न भोजन बंद है. इसके कारण बच्चे भूखे रह रहे हैं. बुधवार को स्कूल के बच्चों ने भोजन नहीं मिलने पर अपनी नाराजगी जतायी. कहा कि मॉर्निंग स्कूल होने के कारण वे लोग सुबह में बगैर कुछ खाये-पीये स्कूल आते हैं. दो दिन से स्कूल में खाना नहीं मिल रहा है. बच्चों ने रामगढ़ डीसी को संबोधित नारा लगाते हुए कहा कि अंकल हमें भूख लगी है, खाना दो. भूखे पेट पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है. मध्याह्न भोजन बंद होने के बाबत स्कूल प्रबंधन ने कहा कि फंड में पैसा नहीं मिलने के कारण यह योजना बंद है. विरोध करनेवाले बच्चों में सोनाली कुमारी, रेखा कुमारी, स्नेहा परवीन, सोनाली कुमारी, प्रीति कुमारी, सरस्वती कुमारी, शबनम, प्रमीला कुमारी, पूनम कुमारी, मिथिलेश कुमार, प्रत्युष कुमार, राकेश कुमार, अंशु कुमार, मनीष कुमार आदि बच्चे शामिल थे.चावल के अभाव में बंद है मध्याह्न भोजन : सी पंडितप्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सी पंडित ने कहा कि चावल के अभाव में मध्याह्न भोजन बंद है. फंड जिला में आ चुका है. उम्मीद है कि सोमवार से व्यवस्था सुचारू हो जायेगी.फल-अंडा, तो दूर की बात है : उदयझामुमो नेता उदय मालाकार ने कहा कि उक्त विद्यालय में फंड के अभाव में बच्चों को भोजन नहीं मिल रहा है. यह योजना किसी तरह चल रही है. सरकार बच्चों को सप्ताह में तीन दिन फल-अंडा देने की बात कहती है, लेकिन दुर्भाग्य है कि बच्चों को अक्सर दाल-भात भी नहीं मिल पाता है.
लीड) ओके.....डीसी अंकल भूख लगी है खाना दो
6बीएचयू-1-थाली लेकर विरोध करते बच्चे.मामला राजकीय मध्य विद्यालय, सीसीएल सौंदा का फ्लैग-फंड नहीं रहने के कारण दो दिनों से बंद है मध्याह्न भोजन.भुरकुंडा. राजकीय मध्य विद्यालय, सीसीएल सौंदा में पिछले दो दिनों से मध्याह्न भोजन बंद है. इसके कारण बच्चे भूखे रह रहे हैं. बुधवार को स्कूल के बच्चों ने भोजन नहीं मिलने पर अपनी […]
