वाहनों की जांच की गयी, जुर्माना

रामगढ़ : रामगढ़ एसडीओ सह डीटीओ केके राजहंस द्वारा मंगलवार को स्थानीय फुटबॉल मैदान के निकट वाहनों की जांच की गयी. जांच के क्रम में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले तथा तीन सवारी वाले दो पहिया वाहनों को पकड़ा गया. इन दो पहिया वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया. साथ ही जांच […]

रामगढ़ : रामगढ़ एसडीओ सह डीटीओ केके राजहंस द्वारा मंगलवार को स्थानीय फुटबॉल मैदान के निकट वाहनों की जांच की गयी. जांच के क्रम में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले तथा तीन सवारी वाले दो पहिया वाहनों को पकड़ा गया. इन दो पहिया वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया.

साथ ही जांच के क्रम में टेंपो, मिनी ट्रक 407, ट्रैक्टर के अलावा बड़े वाहनों की भी जांच की गयी. जांच के बाद इन वाहनों पर भी जुर्माना लगाया गया. वाहनों पर लदे बोल्डर, बालू, गिट्टी समेत अन्य कागजात की जांच के बाद वाणिज्य कर विभाग ने छह वाहनों को जब्त किया. साथ ही खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा भी बालू से लदे ट्रैक्टरों की जांच की गयी. इन वाहनों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गयी. मौके पर एसडीओ सह डीटीओ ने सभी दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगा कर चलने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >